राष्ट्रीय जनगणना 2027 के अन्तर्गत भवन जनगणना जनजागरूकता अभियान निरंतर जारी

खबर शेयर करें 👉

चम्पावत। जिला मुख्यालय चम्पावत के मादली मे राष्ट्रीय जनगणना 2027 के अन्तर्गत भवन जनगणना जनजागरूकता अभियान निरंतर जारी है। शहर के मादली क्षेत्र में लोगों से डेटा संकलन के साथ ही उनको जनगणना के उद्देश्यों के बारे में भी बताया। शिक्षक सामश्रवा आर्य ने बताया कि जनसंख्या के आँकड़े तैयार करने हेतु यह जानकारियाँ एकत्रित करना जनगणना का मुख्य उद्देश्य है। जिससे जुटाई गई जानकारियों का जनकल्याण एवं राष्ट्रकल्याण में उपयोग किया जा सके। साथ ही शिक्षक आर्य ने जनसमूह को आश्वस्त कर बताया कि आपके द्वारा नियुक्त कार्मिकों को दी गईं विधिवत् सही सभी जानकारियाँ भारत जनगणना अधिनियम 1948 की धारा 15 के तहत पूर्ण रूप से गोपनीय रहेंगीं। इसलिए आप सभी इस प्रथम चरण में संचालित जनगणना के अंतर्गत-‘भौतिक आधारभूत संरचना’ एवं आवासीय स्थिति के सम्बन्ध में माँगी जा रही जानकारियाँ प्रदान करें। द्वितीय चरण की जनगणना सामाजिक, आर्थिक एवं जन सांख्यिकीय विषयक आँकड़ों का सर्वे वर्ष 2027 में किया जाएगा। साथ ही कहा कि उक्त जनगणना नियमानुसार किसी भी प्रकार का कोई दस्तावेज, फोटो, आईडी कार्ड तथा कोई भी ओटीपी लोगों से नहीं माँगा जा रहा है। इस अवसर पर मनीष कुमार, प्रयागदत्त मुरारी, भुवन जोशी, दीपक टम्टा, सिद्धिकी पेंटर, नितेश गुप्ता, कमल सिंह, ललित, राम सिंह व पंकज आदि ने अभियान को सार्थक बनाने में सहयोग किया।