टनकपुर में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 480 लोगों ने उठाया लाभजिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मरीजों को जेनेरिक दवाओं, दिव्यांगजन कल्याण और नशामुक्ति के प्रति किया जागरूक

खबर शेयर करें 👉

टनकपुर, 18 अक्टूबर। राजकीय उप जिला चिकित्सालय टनकपुर में रविवार को आयोजित दो दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 480 लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर में राममूर्ति हॉस्पिटल, बरेली से आए विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम और राजकीय उप जिला चिकित्सालय टनकपुर के चिकित्सकों एवं कर्मचारियों ने मरीजों को अपनी सेवाएं प्रदान कीं।शिविर के दौरान सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चम्पावत के दिशा-निर्देशों के क्रम में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर भी आयोजित किया गया। इसमें मरीजों और उनके तीमारदारों को जेनेरिक दवाओं के महत्व की जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि जेनेरिक दवाएं सामान्यतः ब्रांडेड दवाओं की तुलना में कम कीमत पर उपलब्ध होती हैं और निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप होने पर प्रभावी एवं किफायती विकल्प साबित होती हैं। साथ ही, अस्पताल परिसर स्थित जन औषधि केंद्र से दवाएं प्राप्त करने की जानकारी भी दी गई।दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओं की दी जानकारीजागरूकता शिविर में ‘नई रोशनी’ के तहत दिव्यांगजनों को मिलने वाली सुविधाओं और योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। इसमें कृत्रिम अंग, बैसाखी, व्हीलचेयर, कान की मशीन सहित अन्य सहायक उपकरण निशुल्क प्राप्त करने की प्रक्रिया समझाई गई। इसके अलावा दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनवाने और पेंशन सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की जानकारी भी दी गई।शिविर में उपस्थित लोगों, युवाओं और बच्चों को नशे के बढ़ते दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए नशे से दूर रहने और नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की गई।बरेली के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दी सेवाएंस्वास्थ्य शिविर में राममूर्ति हॉस्पिटल, बरेली से आए विशेषज्ञ चिकित्सकों ने विभिन्न रोगों से संबंधित परामर्श एवं जांच सेवाएं प्रदान कीं। इनमें हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. अमित वार्ष्णेय एवं डॉ. अक्षत गर्ग, हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ डॉ. हर्षवर्धन एवं डॉ. शुभम श्रीवास्तव, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. रेखा शर्मा एवं डॉ. सौम्या गोयल शामिल रहे।इसके अतिरिक्त त्वचा रोग विभाग से डॉ. सृष्टि कुलश्रेष्ठ एवं डॉ. परवेश बंसल, मनोरोग विभाग से डॉ. दक्ष सिंघल एवं डॉ. रिया, न्यूरोसर्जरी विभाग से डॉ. मोहम्मद शारिक तथा नेफ्रोलॉजी विभाग से डॉ. पीयूष कुमार गुप्ता एवं डॉ. संजय सिंह ने अपनी सेवाएं दीं।शिविर में ईसीजी जांच, ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर की जांच सहित अन्य स्वास्थ्य सेवाएं भी उपलब्ध कराई गईं। राममूर्ति हॉस्पिटल की टीम के अन्य सदस्यों ने भी मरीजों की जांच और उपचार संबंधी व्यवस्थाओं में सहयोग किया।राजकीय उप जिला चिकित्सालय टनकपुर के सीएमएस डॉ. घनश्याम तिवारी, डॉ. मोहम्मद उमर, आफताब अंसारी सहित अन्य चिकित्सकों एवं अस्पताल कर्मचारियों ने शिविर के सफल संचालन में सहयोग दिया।PLV ने मरीजों की सहायता कर बनाया व्यवस्था को सुचारूजिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से उपस्थित पराविधिक स्वयंसेवकों (PLV) ने मरीजों के पंजीकरण, निशुल्क जांच, एक्स-रे, ईसीजी और दवा वितरण सहित विभिन्न व्यवस्थाओं में सहयोग किया। उनके प्रयासों से मरीजों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लेने में सहायता मिली।इस दौरान PLV अधिकार मित्र बिजेंद्र अग्रवाल, किरण जोशी, शमशाद बानो, किरण गहतोड़ी, अनिल कुमार, सुनील कुमार एवं अमित कुमार तथा प्रो बोनो PLV इजहार अली उपस्थित रहे।सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चले शिविर में कुल 480 लाभार्थियों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।

हिमालय समाचार | टनकपुर

Ad