
टनकपुर में ₹5.75 करोड़ की लागत से 66 बेडेड महिला छात्रावास का निर्माण पूर्णतकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में छात्राओं को मिलेगा सुरक्षित एवं सुविधायुक्त आवासीय वातावरण मुख्यमंत्री में ₹5.75 करोड़ की लागत से 66 बेडेड महिला छात्रावास का निर्माण पूर्णतकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में छात्राओं को मिलेगा सुरक्षित एवं सुविधायुक्त आवासीय वातावरण श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार युवाओं को गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
इसी क्रम में जनपद चम्पावत के टनकपुर स्थित डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम प्रौद्योगिकी संस्थान में ₹5.75 करोड़ की लागत से निर्मित 66 बेडेड महिला छात्रावास का निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है।

इस छात्रावास के निर्माण से सुदूर एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आकर तकनीकी शिक्षा ग्रहण करने वाली छात्राओं को परिसर में ही सुरक्षित एवं सुविधायुक्त आवासीय सुविधा उपलब्ध होगी। इससे छात्राओं को आवागमन संबंधी परेशानियों के साथ ही आवास की समस्या से भी राहत मिलेगी।
छात्रावास में छात्राओं को पढ़ाई के अनुकूल सुरक्षित एवं स्वच्छ वातावरण मिलेगा। यह सुविधा तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में छात्राओं की भागीदारी बढ़ाने के साथ ही महिला सशक्तिकरण और बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।सीमांत क्षेत्र में इस आवासीय सुविधा के उपलब्ध होने से दूर-दराज के क्षेत्रों की छात्राओं को तकनीकी एवं व्यावसायिक शिक्षा प्राप्त करने के लिए बेहतर अवसर मिलेंगे और वे अपने भविष्य के सपनों को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ सकेंगी।



