टनकपुर में 13वें दिन भी धरना जारी, पांच सूत्रीय मांगों को लेकर कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी

खबर शेयर करें 👉

टनकपुर। जनहित की पांच सूत्रीय मांगों को लेकर इंसाफ द पावर वेलफेयर सोसायटी का पूर्णागिरी तहसील में धरना प्रदर्शन आज 13वें दिन भी जारी रहा। कार्यकर्ताओं ने दिनभर नारेबाजी करते हुए शासन-प्रशासन से मांगों के समाधान की मांग की।

कार्यकर्ताओं का कहना है कि 13 दिन बीतने के बाद भी उनकी मांगों पर शासन-प्रशासन की ओर से कोई ठोस समाधान नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि पितृ पक्ष जैसे समय में भी वे अपनी मांगों को लेकर लगातार धरने पर बैठे हैं और परेशानियों के बावजूद आंदोलन जारी रखे हुए हैं।

कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से धरना स्थल पर पहुंचकर उनकी मांगों को सुनने और आश्वासन देने की मांग की। उनका कहना है कि यदि मुख्यमंत्री स्वयं मौके पर पहुंचकर उनकी बात सुनते हैं, तो उन्हें अपनी मांगों के समाधान की उम्मीद है।

Ad