धार्मिक पहचान छिपाकर युवती से दोस्ती और धमकी देने का आरोप, युवक गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

टनकपुर/चम्पावत। महिला संबंधी शिकायत पर टनकपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक 22 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, युवक पर धार्मिक पहचान छिपाकर एक युवती से दोस्ती करने, शारीरिक संबंध बनाने, बाद में धर्म परिवर्तन कर निकाह करने का दबाव बनाने तथा फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने के आरोप हैं।

पुलिस के मुताबिक, 28 सितंबर 2026 को पीड़िता ने कोतवाली टनकपुर में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में मनिहारगोठ निवासी निषाद खान पुत्र नसीब हुसैन पर आरोप लगाए गए। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की।

विवेचना के दौरान उपलब्ध तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी निषाद खान को गिरफ्तार कर लिया। मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है और विवेचना जारी है।

पुलिस ने बताया कि लगाए गए आरोपों की जांच साक्ष्यों के आधार पर की जा रही है तथा आरोपी के दोषी होने का अंतिम निर्णय न्यायालय द्वारा किया जाएगा।

कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक गुरविन्दर कौर, हेड कांस्टेबल नवीन्द्र मेहरा, कांस्टेबल हितेन्द्र वर्मा और महिला कांस्टेबल शोभा शर्मा शामिल रहे। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि धमकी, उत्पीड़न या शोषण से जुड़ी किसी भी घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

Ad