
टनकपुर। भारतीय जनता पार्टी टनकपुर मंडल द्वारा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट के जन्मदिवस के अवसर पर मंगलवार को विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मंडल अध्यक्ष तुलसी कुंवर के नेतृत्व में संपन्न हुए।कार्यक्रम की शुरुआत मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना से हुई, जहाँ कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सफल नेतृत्व की कामना करते हुए विशेष प्रार्थना की। इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती तथा जनसेवा के संकल्प को भी दोहराया।देर शाम शारदा घाट पर आयोजित भव्य शारदा आरती में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। आरती के दौरान पूरे क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय हो उठा। उपस्थित जनों ने माँ शारदा से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की प्रार्थना की।मंडल अध्यक्ष तुलसी कुंवर ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट के नेतृत्व में संगठन निरंतर सशक्त हो रहा है तथा कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ जनसेवा के कार्यों में जुटे हुए हैं। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष के दीर्घ, स्वस्थ एवं सफल जीवन की मंगलकामना करते हुए जन्मदिवस की शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।इस अवसर पर भाजपा के अनेक पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।


