
टनकपुर, नवयुवक रामलीला कमेटी, टनकपुर की ओर से आयोजित दशहरा महोत्सव के दौरान लकी ड्रॉ का आयोजन किया गया। इसमें विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए गए। लकी ड्रॉ को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। पुरस्कार जीतने वाले विजेताओं के चेहरे खुशी से खिल उठे।
लकी ड्रॉ में राजेंद्र गड़कोटी ने पहला पुरस्कार जीतते हुए सुजुकी जिक्सर मोटरसाइकिल अपने नाम की

वहीं शिवम पाल ने दूसरा पुरस्कार जीतकर होंडा शाइन मोटरसाइकिल प्राप्त की।

मुकेश कश्यप तीसरे पुरस्कार के रूप में कोमाकी इलेक्ट्रिक स्कूटी के विजेता बने

, जबकि अंकित कुमार ने चौथा पुरस्कार जीतकर मंत्रा स्कूटी अपने नाम की।

कमेटी की ओर से चारों विजेताओं को उनके जीते हुए वाहनों की चाबियां सौंपी गईं। अपने पसंदीदा पुरस्कार प्राप्त कर विजेताओं में खुशी का माहौल रहा। इसके अलावा लकी ड्रॉ में अन्य पुरस्कार जीतने वाले प्रतिभागियों ने भी अपने-अपने पुरस्कार प्राप्त किए।



