
टनकपुर। नगर पालिका परिषद टनकपुर की बोर्ड बैठक में नगर के विकास, स्वच्छता व्यवस्था और सौंदर्यीकरण से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए। वहीं, नेहरू पार्क स्थित कैंटीन को नीलामी के माध्यम से किराये पर दिए जाने के प्रस्ताव को लेकर विवाद खड़ा हो गया। बैठक में हुए हंगामे के चलते पालिकाध्यक्ष को बोर्ड बैठक अगली तिथि तक स्थगित करनी पड़ी।सोमवार को पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार की अध्यक्षता में पालिका सभागार में आयोजित बैठक का संचालन अधिशासी अधिकारी ऋषभ उनियाल ने किया। बैठक में क्रेशर रोड स्थित डंपिंग जोन में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमावली-2026 के अनुरूप आवश्यक व्यवस्थाएं करने और संयंत्र स्थापित करने का प्रस्ताव पारित किया गया। इसके साथ ही शास्त्री पार्क के पुनर्विकास एवं सौंदर्यीकरण, नगर के चिन्हित स्थानों पर फैंसी पोल लगाने तथा गीले, सूखे, घरेलू हानिकारक और सैनिटरी कचरे के पृथक्करण के लिए चार प्रकार के डस्टबिन खरीदकर वितरित करने पर सहमति बनी।दीपावली के मद्देनजर मुख्य बाजार में कलर लाइट और ध्वनि विस्तारक यंत्र लगाने, गेट मार्केट के दोनों गेटों एवं गांधी मैदान के गेट को सजाने, तुलसीराम चौराहे का सौंदर्यीकरण करने तथा प्रमुख मार्गों पर तिरंगा लाइट लगाने के प्रस्ताव भी पारित किए गए।इसके अलावा नगर में आवश्यकतानुसार बोतल क्रशर मशीन स्थापित करने, उपजिला चिकित्सालय में इलेक्ट्रिक जनरेटर लगाने, पालिका कार्यालय के पूर्वी हिस्से में खाली भूमि पर वाहनों की पार्किंग के लिए टीन शेड बनाने और विभिन्न स्थानों पर यूनिपोल स्थापित करने का निर्णय लिया गया।कैंटीन की नीलामी को लेकर विवाद, बैठक में हुआ हंगामाबैठक के दौरान नेहरू पार्क स्थित कैंटीन के समीप बनी दीवार को हटाकर रास्ता बनाने और कैंटीन को नीलामी प्रक्रिया के माध्यम से निजी संस्था को किराये पर देने का प्रस्ताव पारित किया गया। इसी मुद्दे पर विवाद शुरू हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, वार्ड संख्या सात के सभासद चर्चित शर्मा पर कैंटीन को बिना नीलामी किसी व्यक्ति विशेष को दिए जाने की मांग को लेकर हंगामा करने तथा पालिका सभागार में माइक, कुर्सी और पत्रावलियां फेंकने के आरोप लगाए गए हैं।इस घटनाक्रम के चलते बैठक में व्यवधान उत्पन्न हुआ और अंततः पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार ने बोर्ड बैठक को अगली तिथि तक स्थगित कर दिया।बैठक में सभासद दिनेश कुमार, हसीब अहमद, दिलदार अली, वकील अहमद, वर्षा शर्मा, सब्या बाल्मीकि, चर्चित शर्मा, आशा भट्ट, बबीता वर्मा, शैलेन्द्र सिंह, सविता बिष्ट, नामित सदस्य रीता कलखुड़िया, निगम गुप्ता, मुकेश साहू, धर्मपाल आर्य सहित पालिका के वरिष्ठ सहायक विनोद चंद्र बिष्ट, सहायक लेखाकार अजय सजवाण और वरिष्ठ लिपिक बसंत राज चंद उपस्थित रहे।
सम्पादक: देवेंद्र यादव
हिमालय समाचार


