पूर्णागिरि धाम में ₹8.54 करोड़ से बनेगा बहुउद्देशीय प्रशासनिक भवन

खबर शेयर करें 👉

(चम्पावत) टनकपुर,। माँ पूर्णागिरि धाम आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए सेलागाँव में बहुउद्देशीय प्रशासनिक भवन का निर्माण किया जाएगा। शासन ने परियोजना के लिए ₹8.54 करोड़ की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। वहीं, प्रथम किश्त के रूप में ₹1.60 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के तहत बनने वाले इस भवन में मेला मजिस्ट्रेट, मेला अधिकारी, पुलिस और चिकित्सकों सहित संबंधित अधिकारियों के लिए सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इससे विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा और श्रद्धालुओं की सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं एवं अन्य व्यवस्थाओं को सुचारु बनाने में मदद मिलेगी।शासन ने निर्माण कार्य की नियमित निगरानी करने और इसे निर्धारित समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए हैं। इस भवन के निर्माण से पूर्णागिरि मेले की व्यवस्थाओं को मजबूती मिलेगी और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी।

Ad