बनबसा पुलिस ने विद्युत केबल चोरी का किया खुलासा, 06 आरोपी गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

बनबसा। विद्युत घर बनबसा से चोरी हुए विद्युत केबल के मामले का बनबसा पुलिस ने सफल अनावरण करते हुए 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया 01 ड्रम विद्युत केबल बरामद किया है।मामले के खुलासे के लिए पुलिस ने करीब 35-40 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की लगातार चेकिंग की। पुलिस की सुरागरसी-पतारसी और मुखबिर तंत्र से मिली सूचना के आधार पर 24 सितंबर 2026 को धनुषपुल बैरियर के पास चेकिंग के दौरान एक पिकअप वाहन को रोका गया।

तलाशी के दौरान वाहन से चोरी का विद्युत केबल बरामद हुआ।पुलिस ने घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन संख्या UP24CT-3710 तथा केबल काटने में इस्तेमाल किया गया TAPARIA BC24 कटर भी बरामद किया है।

चम्पावत पुलिस ने कहा कि अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी है और जनता की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता है।

Ad