
बनबसा (चम्पावत)। चम्पावत जिले में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में 26 अक्टूबर 2026 को बनबसा पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, गड़ीगोठ जाने वाले मार्ग पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर के नीचे चेकिंग के दौरान संजीव निवासी खटीमा के कब्जे से 48 टेट्रा पैक देसी मसालेदार शराब और 300 एमएल की 150 बोतल नेपाली मार्का कर्णाली शराब बरामद की गई।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ थाना बनबसा में धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
चम्पावत पुलिस का कहना है कि अवैध शराब की तस्करी पर रोक लगाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।



