माँ श्री पूर्णागिरी धाम में मुडन संस्कार के नाम पर तीर्थयात्रियों से हो रही अवैध वसूली रोकने की मांग को लेकर जिलाधिकारी को भेजा ज्ञापन

खबर शेयर करें 👉

टनकपुर (चम्पावत)। माँ पूर्णागिरी धाम में मुंडन संस्कार के नाम पर तीर्थयात्रियों से अवैध वसूली रोके जाने की मांग को लेकर छात्र संघ अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद कोहली ने जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजकर अवैध वसूली रोकने के पुख्ता इंतजाम किये जाने की मांग की हैं।जिलाधिकारी को प्रेषित ज्ञापन के मुताबिक माँ पूर्णागिरी धाम में जिला पंचायत चम्पावत द्वारा मुंडन संस्कार का ठेका दिया गया है, जिसमे प्रति मुंडन दर 151 रू0 निर्धारित की गई है, परन्तु ठेकेदार द्वारा प्रति मुंडन 300 रू० खुलेआम लिया जा रहा है जो कि तीर्थयात्रियों की जेब पर डाका है। बताया मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्ष 2024 में गरीब तीर्थयात्रियों को सुविधा के लिये मेले की समीक्षा बैठक में मुंडन की दरों में भारी कटौती करते हुये प्रति मुंडन दर 101 रू0 करने के निर्देश दिये गये थे और गत वर्ष 2025 के मेले में जिला प्रशासन द्वारा 101 रू मात्र रेट निर्धारित किया गया था, जिससे मां पूर्णागिरी धाम में आने वाले हजारों तीर्थयात्रियों को काफी सहूलियत मिली थी, परन्तु इस वर्ष 2026 के मेले में मुंडन ठेकेदार द्वारा मुंडन स्थल में प्रवेश करते ही 151 रू वसूल लिये जा रहे है उसके पश्चात यात्रियों को अन्दर नाईयों के हवाले कर दिया जा रहा है और नाई के द्वारा बच्चें के बाल भिगोते ही 101 रू0 की मांग की जा रही है और जब मुंडन आधा हो जाता है तो फिर बच्चे के परिजनों से न्योछावर के नाम पर फिर पैसों की मांग की जा रही है। इस प्रकार यात्रियों से मुंडन स्थल में प्रवेश से लेकर मुंडन होने तक प्रत्येक स्टेप में अवैध रूप से जोर जबरदस्ती पैसे की मांग की जाती है, जिस कारण यात्री को एक मुंडन संस्कार कार्य करवाने में 300 से 400 रु तक खर्च करने पड़ रहे है।ज्ञापन के मुताबिक मुंडन ठेकेदार द्वारा दिन में अलग व रात में अलग रेट चलाया जा रहा है चूंकि मेला 24 घंटे चलता रहता है और रात्रि में सुबह तड़के 3 बजे से मुंडन स्थल दुन्यास में भीड जुटनी शुरू हो जाती है और रात्रि का फायदा उठाते हुये ठेकेदार द्वारा सुबह 3:00 बजे से सुबह 9:00 बजे तक यात्रियों से जमकर अवैध वसूली हो रही है और प्रति मुंडन 250 रू ठेकेदार द्वारा खुलेआम वसूले जा रहे है। छात्रसंघ अध्यक्ष ने सुबह 4:00 बजे से 7:00 बजे के बीच मुंडन स्थल पर गोपनीय तरीके से छापेमारी किये जाने की मांग की हैं ताकि ठेकेदार व उसके कर्मचारियों की असलियत सामने आ सके। ज्ञापन की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री, आयुक्त कुमाऊ मंडल और मेला मजिस्ट्रेट श्री पूर्णागिरी मेला को प्रेषित की गयीं हैं, जिसमे छात्रसंघ के अन्य लोगों के हस्ताक्षर हैं।Sनिवेदकछात्रसंघ अध्यक्षराजन्द्र प्रसाद बाहता राजकीय महाविद्यालय टनकपुरचम्पावतपूर्ख हा संघ उपविशुभम प्रसाद