टनकपुर। शुक्रवार शाम बाटनागाड़ क्षेत्र में अचानक आए मलबे की चपेट में आने से एक वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर लुढ़क गया। वाहन में चालक समेत चार यात्री सवार थे। हादसे में सभी की जान बाल-बाल बच गई।
घटना में चालक को मामूली चोटें आईं, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने सामान्य बताया। बताया जा रहा है कि वाहन पूर्णागिरि धाम से टनकपुर की ओर लौट रहा था।
घटना के बाद प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने तथा पहाड़ी मार्गों पर यात्रा के दौरान विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। लगातार हो रही बारिश के बीच पहाड़ी क्षेत्रों में मलबा आने और सड़क बाधित होने का खतरा बना हुआ है।
रिपोर्ट—देवेन्द्र यादव



