माँ पूर्णागिरि पर्यावरण संरक्षण समिति की बनबसा शाखा गठित, सरिता बनीं अध्यक्ष और मंजू को मिला सचिव का दायित्व, आरटीआई एक्टिविस्ट विनय शुक्ला को बनाया गया समिति का सलाहकार, जल्द होगा कार्यकारिणी का विस्तार

खबर शेयर करें 👉

बनबसा (चम्पावत)। पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने और क्षेत्र में पर्यावरणीय गतिविधियों को गति देने के उद्देश्य से माँ पूर्णागिरि पर्यावरण संरक्षण समिति की बनबसा शाखा का गठन किया गया। इस संबंध में सीमांत क्षेत्र बनबसा में समिति की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता समिति की अध्यक्ष दीपा देवी ने की, जबकि संचालन विनय शुक्ला ने किया।बैठक में सर्वसम्मति से सरिता सिंह को बनबसा शाखा का अध्यक्ष तथा मंजू को सचिव मनोनीत किया गया।

वहीं, क्षेत्र के जाने-माने आरटीआई एक्टिविस्ट विनय शुक्ला को समिति का सलाहकार नियुक्त किया गया। बैठक में नवनियुक्त पदाधिकारियों से पर्यावरण संरक्षण के कार्यों को आगे बढ़ाने तथा आमजन को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा की गई।समिति पदाधिकारियों ने बताया कि बनबसा शाखा की कार्यकारिणी का जल्द ही विस्तार किया जाएगा,

जिससे अधिक से अधिक लोगों को पर्यावरण संरक्षण के अभियान से जोड़ा जा सके।इस अवसर पर समिति अध्यक्ष दीपा देवी, नवनियुक्त शाखा अध्यक्ष सरिता सिंह, सलाहकार विनय शुक्ला, सचिव मंजू, विमला देवी, राधा देवी सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

Ad