मुख्यमंत्री धामी कल चम्पावत-बनबसा दौरे पर, विकास योजनाओं की देंगे सौगात; खिलाड़ियों को करेंगे सम्मानित

खबर शेयर करें 👉

चम्पावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार, 18 अक्टूबर को चम्पावत जनपद के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। साथ ही बनबसा में नशा मुक्ति अभियान का शुभारंभ करने के साथ खिलाड़ियों को पुरस्कृत करेंगे और खेल किट वितरित करेंगे।जिलाधिकारी मनीष कुमार ने मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे सर्किट हाउस हेलीपैड, चम्पावत पहुंचेंगे। यहां वे विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे तथा आयोजित कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगे।इसके बाद दोपहर 1:05 बजे मुख्यमंत्री नागार्जुन पार्क पहुंचकर नवनिर्मित पार्क का लोकार्पण करेंगे। दोपहर 1:40 बजे वे होटल न्यू तिवारी पहुंचेंगे, जहां 1:45 से 2:45 बजे तक जनप्रतिनिधियों के साथ भेंट-वार्ता करेंगे।अपराह्न 3:35 बजे मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से बनबसा के एनएचपीसी हेलीपैड के लिए रवाना होंगे। वहां से कार द्वारा प्रस्थान कर शाम 4:10 बजे पाटनी तिराहा, बनबसा पहुंचेंगे।बनबसा में नशा मुक्ति अभियान का करेंगे शुभारंभपाटनी तिराहे पर मुख्यमंत्री ‘रन फॉर नशा मुक्ति अभियान’ का शुभारंभ करेंगे। इस दौरान वे सीएसआर के अंतर्गत उपलब्ध कराए गए टाटा योद्धा वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। साथ ही नवनिर्मित श्री हनुमान जी की मूर्ति का अनावरण करेंगे और सुंदरकांड पाठ में प्रतिभाग करेंगे।इसके बाद शाम 4:50 बजे मुख्यमंत्री मिनी स्टेडियम, बनबसा पहुंचेंगे। यहां वे बैडमिंटन कोर्ट सहित अन्य निर्माण कार्यों का शुभारंभ करेंगे। साथ ही उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार और खेल किट वितरित कर उनका उत्साहवर्धन करेंगे।निर्धारित कार्यक्रमों के उपरांत मुख्यमंत्री शाम 5:50 बजे मिनी स्टेडियम, बनबसा से कार द्वारा अपने निजी आवास नगला तराई, खटीमा (ऊधम सिंह नगर) के लिए रवाना होंगे।

Ad