
बनबसा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के अनुपालन में ‘सेवा संकल्प अभियान: सरकार जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम के तहत न्याय पंचायत मोहनपुर स्थित वाल्मीकि मैदान, फागपुर में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद प्रभारी मंत्री श्री भरत चौधरी ने की।
शिविर में केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, नीतियों तथा विकसित भारत-2047 के संकल्पों की जानकारी आमजन को दी गई। इस दौरान प्रभारी मंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए जनसेवा स्टॉलों का निरीक्षण कर उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की जानकारी ली।

उन्होंने राजस्व, ग्राम्य विकास, पंचायती राज, कृषि, समाज कल्याण, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास, स्वास्थ्य, पशुपालन, ऊर्जा, शिक्षा, वन, आपदा प्रबंधन और बैंकिंग सहित विभिन्न विभागों के स्टॉलों का अवलोकन किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री श्री भरत चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश ने SDG रैंकिंग में देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है तथा देश में पहला समान नागरिक संहिता (UCC) कानून लागू कर इतिहास रचा है। पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से 35 हजार से अधिक युवाओं को रोजगार दिया गया है।

उन्होंने चंपावत उपचुनाव में 93 प्रतिशत मतदान के लिए क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में सरकार प्रत्येक नागरिक तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने और जनसमस्याओं का त्वरित समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध है।शिविर में पेयजल, सड़क, विद्युत, वन, नलकूप, उरेडा, खाद्य एवं राजस्व सहित विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 32 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनका मौके पर ही निस्तारण किया गया। इसके अलावा पात्र लोगों को विभिन्न सरकारी सेवाओं, प्रमाण पत्रों और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी उपलब्ध कराया गया।प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकार की योजनाओं का लाभ आमजन को सरल एवं सुलभ तरीके से उपलब्ध कराया जाए। साथ ही प्राप्त शिकायतों एवं जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर मौके पर ही त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।इस अवसर पर दायित्वधारी श्री मनोज कालाकोटी, श्रीमती हेमा जोशी, श्रीमती किरण देवी, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोविंद सामंत, विधायक प्रतिनिधि टनकपुर श्री दीपक रजवार, भाजपा कार्यकारिणी सदस्य श्री सतीश पांडे, ग्राम प्रधान फागपुर श्रीमती गीता देवी, श्री राजू गड़कोटी, मुख्य विकास अधिकारी श्री अजय सिंह, सहायक परियोजना निदेशक सुश्री विमी जोशी, जिला विकास अधिकारी/नोडल अधिकारी श्री दिनेश सिंह दिगारी सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक मौजूद रहे।



