
चम्पावत। राउमावि खूनाबोरा के खिलाड़ियों ने टेबल टेनिस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए बड़ी उपलब्धि हासिल की है।
विद्यालय के 7 छात्र-छात्राओं का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।राज्य स्तर के लिए चयनित खिलाड़ियों में रेनू बिष्ट, अनिका जोशी, गीतांजलि बोहरा, हिमांशु बोहरा, संदीप विश्वकर्मा, विवेक बिष्ट और लक्ष्मण सामंत शामिल हैं।
खिलाड़ियों ने जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए जिले में विद्यालय का मान बढ़ाया। इस उपलब्धि का श्रेय विद्यार्थियों के नियमित अभ्यास, मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया जा रहा है।व्यायाम शिक्षिका मीरा पंत एवं नवीन चन्द्र जोशी के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता की तैयारी की। वहीं यूथ एंड ईको क्लब एवं पीटीए प्रभारी प्रकाश चन्द्र उपाध्याय ने बताया कि खेलों के साथ पढ़ाई में भी विद्यालय के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है।
मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति परीक्षा में भी विद्यालय के 4 विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय परीक्षा उत्तीर्ण की है।एक साथ 7 खिलाड़ियों का राज्य स्तर पर चयन और 4 विद्यार्थियों का मेधावी छात्रवृत्ति परीक्षा में सफलता हासिल करना विद्यालय के लिए बड़ी उपलब्धि है।प्रधानाचार्य खीमानंद पाण्डेय, पीटीए अध्यक्ष भावना देवी, समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं क्षेत्रवासियों ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी हैं।



