भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा चम्पावत द्वारा जिलाध्यक्ष दीपा जोशी के नेतृत्व में तीन मंडलो में हुआ शक्ति पूजन

खबर शेयर करें 👉

टनकपुर /चम्पावत। बुधवार को महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष दीपा जोशी के नेतृत्व मै धूरा अमोड़ी मंडल महिला मोर्चा सुनीता जुकरिया, मंडल टनकपुर महिला मोर्चा अध्यक्ष बबीता गोस्वामी व मंडल बनबसा में महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता देवी की अध्यक्षता में नवरात्रि के अवसर पर शक्ति पूजन का आयोजन किया गया जिसमें भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की पदाधिकारी व सभी मात्र शक्तियों द्वारा बढ़ चढ़कर भाग लिया गया। कन्या पूजन के साथ-साथ भजन कीर्तन किए गए व प्रसाद वितरण किया गया। टनकपुर मंडल में हेमा जोशी पूर्व प्रदेश मंत्री वह धूरा अमोड़ी मंडल में विनीता फर्त्याल कुमाऊं संयोजक और बनबसा मंडल में जिला महिला मोर्चा उपाध्यक्ष रुचि धस्माना की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंडल अध्यक्ष तुलसी कुंवर, मंडल अध्यक्ष गोविंद सिंह बोरा, जिला पंचायत प्रतिनिधि सुंदर सिंह बोरा, युवा मोर्चा अध्यक्ष बालम बोहरा, हंसा जोशी, अनीता यादव, रुचि वर्मा, कोमल गिरी, हीरा देवी, मनोरमा देवी सहित सैकड़ो कार्यकर्ता व मातृशक्ति ने प्रतिभाग किया।