राजकीय महाविद्यालय टनकपुर का नाम डॉ. भीमराव अम्बेडकर के नाम पर रखने की मांग, छात्रों ने सौंपा प्रस्ताव

खबर शेयर करें 👉

टनकपुर। राजकीय महाविद्यालय टनकपुर का नाम बदलकर “डॉ. भीमराव अम्बेडकर राजकीय महाविद्यालय टनकपुर, जनपद चम्पावत” किए जाने तथा महाविद्यालय परिसर में डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा स्थापित किए जाने की मांग को लेकर छात्रों की ओर से महाविद्यालय प्रशासन को प्रस्ताव सौंपा गया।

प्रस्ताव में कहा गया है कि डॉ. भीमराव अम्बेडकर भारतीय संविधान के निर्माता, महान समाज सुधारक तथा महिलाओं, मजदूरों और गरीब वर्ग के उत्थान एवं शिक्षा के प्रबल समर्थक थे। उनके नाम पर महाविद्यालय का नामकरण विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक होने के साथ सामाजिक न्याय एवं समानता के मूल्यों को मजबूत करने वाला होगा।

छात्रों ने महाविद्यालय स्तर से आवश्यक कार्रवाई करते हुए प्रस्ताव को उच्च शिक्षा विभाग, उत्तराखंड शासन को भेजने का अनुरोध किया है।

प्रस्ताव में ध्यान सिंह बोहरा, संदीप बुराठी, अभिषेक बहादुर, लक्षिता जोशी, गायत्री जोशी, कनक जोशी, दीपा चंद तथा खीम सिंह रावत (पूर्व छात्रसंघ कोषाध्यक्ष) के नाम शामिल हैं।

Ad