
चंपावत। राज्य स्तरीय ओपन वॉलीबॉल प्रतियोगिता में चंपावत की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। शनिवार को ऋषिकेश (टिहरी गढ़वाल) में खेले गए फाइनल मुकाबले में चंपावत की टीम ने नैनीताल को हराकर खिताब अपने नाम किया।

टीम के कोच अनमोल रत्नाकर ने बताया कि खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। टीम की इस उपलब्धि पर जिला क्रीड़ा अधिकारी चंपावत बबीता बिष्ट ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी इसी तरह बेहतर प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दीं।
चंपावत की टीम की इस जीत से जिले में खुशी का माहौल है। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि को जिले के खेल जगत के लिए गौरवपूर्ण माना जा रहा है।



