
टनकपुर (चम्पावत)। भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश मंत्री सूरज प्रहरी के नेतृत्व में बुधवार को टनकपुर के तुलसीराम चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला फूंका। इस दौरान आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि भाजपा अनुसूचित मोर्चा राहुल गांधी के कथित बयानों की कड़ी निंदा करता है। उन्होंने कहा कि अनुसूचित समाज की अवहेलना किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वक्ताओं ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी मुद्दाविहीन हो चुकी है और राजनीतिक लाभ के लिए तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है।भाजपा नेताओं ने कहा कि अनुसूचित समाज के सम्मान और अधिकारों के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कांग्रेस नेताओं से अपने बयानों को लेकर स्थिति स्पष्ट करने की मांग भी की।इस दौरान भाजपा अनुसूचित मोर्चा के पदाधिकारियों के अलावा पार्टी के तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।इस दौरान मण्डल अध्यक्ष तुलसी कुँवर, दर्जा मंत्री किरन देवी, चेयरमेन विपिन कुमार, मण्डल महामंत्री हरीश, अरूण वाल्मिकी संयोजक वाल्मिकी क्रांतिकारी मोर्चा , विशाल वाल्मिकी, रवि वाल्मिकी, अमन वाल्मिकी, अतुल वाल्मिकी, मोहित वाल्मिकी, राजेन्द्र कुमार, मुकेश जोशी अध्यक्ष युवा मोर्चा, विनोद गड़कोटी मंडल उपाध्यक्ष, धर्मपाल आर्य, मुकेश साहू , निगम गुप्ता, नामित सभासद , हरीश भट्ट , अनीता यादव गिरीश गहतोड़ी, नन्दाबल्लभ जोशी , दीपक सिंह मंडल मिडिया प्रभारी गिरीश शर्मा गिरीश वर्मा सुकुमार राय सभासद शैलेंद्र सिंह मौजूद रहे।


