विश्व बालिका दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर, छात्र-छात्राओं को अधिकारों के प्रति किया जागरूक

खबर शेयर करें 👉

टनकपुर (चम्पावत) ,विश्व बालिका दिवस के अवसर पर सोमवार, 12 अक्टूबर 2026 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चम्पावत की ओर से ग्राम छीनीगोठ स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में छात्र-छात्राओं को बालिकाओं के अधिकारों, शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में बालिकाओं की पूर्व स्थिति, समानता का अधिकार, महिला उत्पीड़न, शोषण, कन्या भ्रूण हत्या, बाल विवाह तथा पॉक्सो अधिनियम-2012 सहित विभिन्न कानूनी विषयों की जानकारी दी गई। साथ ही सामाजिक बुराइयों के खिलाफ जागरूक रहने और अपने अधिकारों को समझने के लिए प्रेरित किया गया।विद्यालय के शिक्षक टीसी जोशी ने भी छात्र-छात्राओं को जागरूक किया। वहीं, अधिकार मित्र अजय गुरुरानी ने विद्यालय के पुस्तकालय के लिए शिक्षा से संबंधित पुस्तकें प्रधानाचार्य श्री गोस्वामी को भेंट कीं।शिविर में अधिकार मित्र अजय गुरुरानी, सोनी सिंह, अनिल कुमार सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।हिमालय समाचार

Ad