
टनकपुर (चम्पावत)। नगर पालिका परिषद की ओर से दयानंद इंटर कॉलेज में चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसका विषय “स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण जागरूकता अभियान” रहा। इस प्रतियोगिता में विद्यालय के 35 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग करते हुए चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अक्षिता, द्वितीय स्थान इशिका कश्यप, तृतीय स्थान अंकित ने प्राप्त किया तथा निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आदित्य सिंह, द्वितीय स्थान नैना शर्मा, तृतीय स्थान एकांशु भट्ट ने प्राप्त किया ।सभी चयनित प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण किया गया । तथा सभी छात्र-छात्राओं को स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण हेतु शपथ भी दिलाई गई। इस कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद टनकपुर के अधिकारी गण तथा पर्यावरण मित्र, विद्यालय प्रधानाचार्य माहेश्वरी पांडे, प्रबंधक डॉ. मनुश्रवा आर्य, समस्त शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।


