
बनबसा (चम्पावत)। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के आदेशानुसार, पुलिस उपाधीक्षक निहारिका सेमवाल के पर्यवेक्षण में व प्रभारी अग्निशमन अधिकारी अमर सिंह अधिकारी के निर्देशन में लीडिंग फायरमैन राजेंद्र नाथ मय टीम व आपदा मित्र की संयुक्त टीम द्वारा शारदा इंटर कॉलेज बनबसा में संयुक्त मॉक ड्रिल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दौराने मॉक ड्रिल के समस्त अध्यापक/अध्यापिका, कर्मचारीगण व छात्र-छात्राओं को अग्नि दुर्घटना के दौरान आग से बचाव के महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी साझा की गयी,प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों के संचालन व उपयोग की विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी, आपदा उपकरण स्ट्रेचर के प्रयोग के विषय में जानकारी एवं सीपीआर की ट्रेनिंग दी गयी,तत्पश्चात समस्त स्कूल स्टाफ व छात्र-छात्राओं को आपातकालीन स्थिति में घबराने की बजाय सतर्कता और संयम से कार्य करने, सुरक्षित निकासी के उपाय अपनाने एवं आपातकालीन स्थिति में डायल 112 पर तुरंत सूचना देने जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं से अवगत कराया। कृत्रिम आग जलाकर प्राथमिक अग्निशमन यंत्र DCP & CO₂ व मिनी वाटर टेंडर से पंपिंग कर आग को पूर्णता बुझा कर डेमो दिया गया।



