मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रदेश में श्रेणी-1 ‘ख’ के पट्टे एवं तराई-भाभर स्टेट के पट्टे की भूमि के पट्टेदारों के विनियमितीकरण की कार्यवाही यथाशीघ्र किये जाने की घोषणा से नगर पालिका सहित समूचे क्षेत्र में खुशी का माहौल हैं। चेयरमेन विपिन कुमार नें पालिका सभागार में प्रेस कांन्फ्रेंस कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया। इस दौरान अधिशासी अधिकारी ऋषभ उनियाल, पालिका कर्मी और सभासद उपस्थित रहे।



