
टनकपुर। भारतीय सेना के अग्निवीर पद पर चयनित हुए जीए पहाड़ निःशुल्क नागरिक पुस्तकालय अभियान के 15 प्रतिभाशाली युवाओं को शनिवार, 6 जून 2026 को आयोजित एक सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर चयनित अभ्यर्थियों का मुँह मीठा कराया गया तथा उन्हें उपहार भेंट कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।जिला समन्वयक अनिल चौधरी ‘पिंकी’ ने बताया कि निःशुल्क नागरिक पुस्तकालय अभियान के छात्र सचिन प्रसाद, अर्पित पुनेठा, करन राय, विकास राय, सचिन सिंह, हरीश सिंह, हिमांशु सिंह अधिकारी, प्रियांशु कुमार, अखिल सिंह उरियाल, अमित रैसवाल, अभिषेक टम्टा, सागर टम्टा, अंकित भट्ट, राकेश कुलेठा एवं विनीत अधिकारी का भारतीय सेना के अग्निवीर के लिए चयन हुआ है। इन युवाओं की सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।उन्होंने बताया कि यह उपलब्धि युवाओं की कड़ी मेहनत, अनुशासन और पुस्तकालय अभियान के माध्यम से उपलब्ध कराए गए अध्ययन संसाधनों का परिणाम है। अभियान लगातार युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क सुविधाएं उपलब्ध करा रहा है।इस अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक पुष्कर सिंह धामी ने भी चयनित युवाओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा देश सेवा के मार्ग पर आगे बढ़ने के लिए अपना आशीर्वाद प्रदान किया।अग्निवीर पर चयन होने पर निःशुल्क पुस्तकालय अभियान के संरक्षक राज भट्ट (सीओ, एलारा कैपिटल लंदन), जिए पहाड़ समिति के अध्यक्ष अजय शर्मा, रोहिताश अग्रवाल, हर्षवर्धन सिंह रावत, अमित जोशी, सोनी मेहरा, मेघराज देउपा, भुवन सिंह कठायत, हंसराज देवपा, उषा जोशी, रेनु जोशी, छाया मौनी, मुन्नी नेगी, कमला पंत, हरिओम सेठी, धर्मानंद पाण्डेय, आलोक वर्मा, बृजमोहन जोशी, वैष्णव गोयल, लीलाधर शर्मा, देव सिंह बोरा, कैलाश राय, हरीश लापड़ सहित समिति के अनेक पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने चयनित युवाओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।समिति पदाधिकारियों ने कहा कि इन युवाओं की सफलता क्षेत्र के अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी तथा भविष्य में और अधिक युवा भारतीय सेना सहित विभिन्न सेवाओं में चयनित होकर क्षेत्र और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।


