
टनकपुर (चम्पावत)। गुरुवार को ग्राम छीनी गोठ स्थित मल्ली छीनी पंचायत घर में ग्राम प्रधान इन्द्रदेव विश्वकर्मा के नेतृत्व में ग्राम वासियों के मध्य सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंपावत के दिशा निर्देशानुसार साक्षरता एवं विधिक जागरूकता के क्रम में साक्षरता एवं विधिक जागरूकता का शिविर लगाकर उपस्थित ग्रामीणों के साथ विश्व मानव तस्करी विरोधी दिवस मनाया कर लोगों को जागरूक किया गया।शिविर में पीएलवी द्वारा मानव तस्करी, उसके दुष्परिणाम, बच्चों और महिलाओं के शोषण के बारे में विस्तार से जानकारी देकर जागरूक किया। कहा बच्चों को बाल्यावस्था में पढ़ने की जगह जबरदस्ती या बहला फुसला के शारीरिक ,मानसिक श्रम,भीख मंगवाना,अनैतिक एवं अपराधिक कार्यों में संलिप्त किया जाता है वहीं मानव अंगों को निकाल कर उनको अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेचने का धंधा चलाया जाता है। इसके अलावा महिलाओं एवं बालिकाओं को बहला के लालच देकर या विवाह करवाने के नाम पर देह व्यापार, अनैतिक, अपराधिक कार्य के लिए विवश किया जाता है। ऐसे में महिला हेल्प लाइन नंबर 1090 एवं 1091 चाइल्ड हेल्प लाइन नंबर 1098 पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 में शिकायत करने की जानकारी प्रदान की एवं लोगो को जागरूक किया गया। उपस्थित ग्रामीणों को अपार संस्था द्वारा आयोजित स्वास्थ्य शिविर में ब्लड,बीपी,शुगर,हेपेटाइटिस , एच आई वी की जांच कर निशुल्क दवाई वितरण किया गया।इस दौरान पीएलवी अधिकार मित्र विजेंद्र अग्रवाल, सोनी सिंह, प्रियंका पंचोली, अनिल कुमार, सुनील कुमार प्रो बोनो plv आशीष, रोहित, प्रीति, एलिश , स्वाति,उपस्थित रहे।


