
बनबसा (चम्पावत) बुधवार को राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा, शाखा नगर पंचायत बनबसा के बैनर तले दिए गए आठ सूत्रीय मांग पत्र पर नगर पंचायत प्रशासन द्वारा कोई ठोस कार्रवाई एवं सुनवाई न किए जाने के कारण, आज से द्वितीय (सेकंड) शिफ्ट से नगर पंचायत कर्मचारियों द्वारा अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार प्रारंभ कर दिया गया है।मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने कहा कि लंबे समय से कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं एवं मांगों को प्रशासन के समक्ष रखा गया था, लेकिन बार-बार ज्ञापन देने के बावजूद किसी प्रकार का समाधान नहीं किया गया। इसी के विरोध में कर्मचारियों ने एकजुट होकर कार्य बहिष्कार का निर्णय लिया है।इस दौरान उपस्थित पदाधिकारियों में जिला महामंत्री प्रमोद रत्नाकर, नगर अध्यक्ष सचिन वाल्मीकि, नगर महामंत्री राजन वाल्मीकि, सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।कार्य बहिष्कार में शामिल कर्मचारियों में नन्हेंलाल, राजपाल, विजयपाल, सुनील, सोनू, सानू, नीलम अभिषेक नीलम ओमपाल वाल्मीकि सौरभ सौरभ वाल्मीकि रजत राज किरण वाल्मीकि सुनील बाल्मीकि अर्जुन वाल्मीकि एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।मोर्चा के पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जब तक कर्मचारियों की आठ सूत्रीय मांगों का समाधान नहीं किया जाता, तब तक यह अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार जारी रहेगा।


