
बनबसा (चम्पावत)। शनिवार को जनगणना-2027 के प्रथम चरण House Listing and Housing Census की शुरूआत हुई। जिसके अन्तर्गत प्रथम दिन में प्रगणकों एवं सुपरवाईजरों को नगर पंचायत बनबसा द्वारा आवंटित HLB का फील्ड में ले जा कर सीमाओं का अवलोकन कराया गया। जिसमें नगर पंचायत बनबसा द्वारा समस्त सुपरवाईजरों एवं प्रगणकों को उनकी जिम्मेदारी के HLB की सीमाओं से अवगत कराया गया। उक्त जनगणना कार्य के दौरान सुपरवाईजरों एवं प्रगणकों के साथ नगर पंचायत बनबसा से कार्यालय के फील्ड कार्मिक जगदीश जोशी, गिरीश कापड़ी आदि के द्वारा सहयोग किया गया


