
टनकपुर (चम्पावत)। पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के दिशा-निर्देशों तथा क्षेत्राधिकारी टनकपुर के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक टनकपुर चेतन रावत के नेतृत्व में टनकपुर क्षेत्र में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान रॉन्ग साइड से वाहन चलाने वाले तथा वाहनों के शीशों पर प्रतिबंधित काली फिल्म लगाकर वाहन संचालित करने वाले चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत चालानी कार्रवाई की गई। साथ ही वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, निर्धारित दिशा में ही वाहन चलाने तथा वाहनों पर प्रतिबंधित काली फिल्म का प्रयोग न करने के संबंध में जागरूक किया गया।पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई कि सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सदैव यातायात नियमों का पालन करें, निर्धारित दिशा में ही वाहन चलाएं, वाहनों पर प्रतिबंधित काली फिल्म का प्रयोग न करें तथा स्वयं एवं अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने में पुलिस का सहयोग करें।इस विशेष चेकिंग अभियान में वरिष्ठ उपनिरीक्षक पूरन सिंह तोमर, उपनिरीक्षक जितेंद्र बिष्ट, उपनिरीक्षक अकरम अहमद, अपर उपनिरीक्षक भूपेन्द्र धामी, हेड कांस्टेबल कमल कुमार, हेड कांस्टेबल रामलाल, हेड कांस्टेबल विक्रम रावत, कांस्टेबल हितेश वर्मा, डायल-112 से हेड कांस्टेबल कैलाश चौसाली एवं कांस्टेबल मनोज उपस्थित रहे।


