

टनकपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर माँ पूर्णागिरि पर्यावरण संरक्षण समिति द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं जनजागरूकता को समर्पित एक गोष्ठी एवं पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम समिति की उपाध्यक्ष सुनीता सक्सेना की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ, जबकि संचालन समिति के सचिव बाबूलाल यादव ने किया।
गोष्ठी में उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, स्वच्छता तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि निरंतर चलने वाली सामाजिक जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम के दौरान समिति के नगर एवं ग्रामीण इकाई के पदाधिकारियों और सदस्यों ने सामूहिक रूप से पौधरोपण कर हरित एवं स्वच्छ वातावरण बनाने का संदेश दिया। इस अवसर पर लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण का भी संकल्प लिया गया।
समिति पदाधिकारियों ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन के आधार हैं। वृक्ष न केवल शुद्ध वायु प्रदान करते हैं, बल्कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसलिए प्रत्येक नागरिक को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए।
कार्यक्रम में सचिव बाबूलाल यादव, उपाध्यक्ष सुनीता सक्सेना, ज्योति देवी ,मधु देवी, खीमा देवी ,आशा देवी, सुनीता देवी ,हीराकली, संतोष देवी, कोषाध्यक्ष श्याम सिंह ,पुष्पलता के अलावा समिति के नगर एवं ग्रामीण इकाई के अनेक पदाधिकारी, सदस्य एवं पर्यावरण प्रेमी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता फैलाने और अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जोड़ने का संकल्प लिया।
………………………………………………..
चम्पावत वन प्रभाग के बूम वन क्षेत्र मे विश्व पर्यावरण दिवस पर हुआ पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का गूँजा हरित संदेश, जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने किया पौधारोपण”
टनकपुर (चम्पावत)। विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर बूम वन क्षेत्र में जिलापंचायत उपाध्यक्ष पुष्पा विश्वकर्मा की अध्यक्षता में गोष्ठी एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों तथा हरित आवरण बढ़ाने की आवश्यकता पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर वन क्षेत्राधिकारी बूम गुलज़ार हुसैन ने वृक्षों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण केवल एक दायित्व नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए आवश्यक संकल्प है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का आह्वान किया।
कार्यक्रम में पूरन महरा जिला महामंत्री भाजपा, बाबू लाल यादव सचिव माँ पूर्णागिरि पर्यावरण संरक्षण समिति, ग्राम प्रधान बस्तिया सरोज लापड़, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि हरीश लापड़, वसीम जावेद अली अपर सहायक अभियंता सिंचाई विभाग, प्रमोद तिवारी अपर सहायक अभियंता, एनएच पीडब्ल्यूडी लोहाघाट, पशु चिकित्साधिकारी डॉ विजय पाल प्रजापति, जेई जीआरईएफ गजेन्द्र प्रसाद, वन दरोगा महेश सिंह अधिकारी, सुरेंद्र सिंह बोहरा, चंद्र कुंवर बिष्ट, भरत सिंह नेगी, गिरीश चंद्र जोशी, मनोज राय, रोहित चौहान सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
…………………………………………………
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर टनकपुर पावर स्टेशन में किया गया वृहद पौधरोपण, 40 पौधे रोपित कर पर्यावरण को आगामी पीढ़ी के लिए सुरक्षित बनाने का लिया संकल्प।
बनबसा (चम्पावत)। शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर टनकपुर पावर स्टेशन बनबसा मे पावर स्टेशन प्रमुख ऋषि रंजन आर्य व महाप्रबंधक विद्युत के नेतृत्व मे पौध रोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे विभिन्न प्रजातियों के 40 पौध रोपित किये गए।
पावर स्टेशन प्रमुख ऋषि रंजन आर्य ने बताया आज विश्व पर्यावरण दिवस हैं, इस दिन हम पर्यावरण को सुरक्षित रखने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दर्शाते हुए इसे सुरक्षित रखने के प्रयासों को जारी रखने का संकल्प लेते हैं। इसी संकल्प के तहत टनकपुर पावर स्टेशन में विशेष पौधारोपण अभियान चलाया गया । इस अभियान के तहत पावर स्टेशन परिसर में आम, लीची, नाशपाती, नीबू सहित विभिन्न प्रजातियों के 40 फलदार पौधे लगाए गए । पावर स्टेशन प्रमुख ऋषि रंजन आर्य ने इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों से अधिक से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण को संरक्षित और सुरक्षित रखने के उपाय करने की अपील की। इससे पूर्व पावर स्टेशन प्रमुख व महाप्रबंधक (विद्युत) ने पौधरोपण कर इस अभियान की शुरुआत की । पावर स्टेशन के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भी इस अवसर पर उनके साथ पौधे लगाए और पर्यावरण को आगामी पीढ़ी के लिए सुरक्षित बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर उपस्थित कार्मिकों को आस-पास की खाली जगह पर पौधा रोपण के लिए भी पौधे वितरित किए गए । सभी ने मिलकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
इसके साथ ही स्व. श्री कैलाश गहतोड़ी स्टेडियम, बनबसा डिग्री कालेज के अलावा अन्य संस्थानों मे भी विश्व पर्यावरण दिवस उत्साह के साथ मनाते हुए पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया।


