कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का टनकपुर पावर स्टेशन बनबसा पहुंचने पर हुआ जोरदार स्वागत। विभिन्न जानकारियों से हुए रूबरू

खबर शेयर करें 👉

बनबसा (चम्पावत)। सूबे के कृषि एवं सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी का टनकपुर पावर स्टेशन बनबसा में पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया।पावर स्टेशन प्रमुख ऋषि रंजन आर्य द्वारा पौधा एवं शाल भेंट कर उनका खैरमकदम किया गया। इस अवसर पर पावर स्टेशन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।कृषि एवं सैनिक कल्याण मंत्री ने पावर स्टेशन के पावर हाउस का भ्रमण किया। इस भ्रमण के दौरान उन्होंने विभिन्न मशीनों, टरबाइनों एवं विद्युत उत्पादन से संबंधित प्रणालियों के बारे में जानकारी ली तथा पावर स्टेशन प्रमुख द्वारा क्षेत्र के विकास के लिए किए जा रहे कार्यों के बारे में विस्तार से बताया गया। मंत्री गणेश जोशी जी ने कहा कि टनकपुर पावर स्टेशन उत्तराखण्ड राज्य की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा हैं।पावर स्टेशन प्रमुख ऋषिरंजन आर्य ने बताया कि कैबिनेट मंत्री के आगमन से कर्मचारियों का मनोबल बढ़ा है। उनके मार्गदर्शन से ऊर्जा क्षेत्र में सुधार एवं विकास की संभावनाओं को और अधिक बल मिलेगा।