वन विभाग दोगाड़ी व शारदा रेंज संयुक्त स्टाफ एवं ग्रामीण जनों की उपस्थिति में छीनी चौकी परिसर में *प्रभाग दिवस* का किया गया आयोजन

खबर शेयर करें 👉

टनकपुर। शनिवार को वनक्षेत्राधिकारी के नेतृत्व व दिशा निर्देशन व ग्राम प्रधान इंद्रदेव विश्वकर्मा की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत (छीनी) वन विभाग दोगाड़ी व शारदा रेंज संयुक्त स्टाफ एवं ग्रामीण जनों की उपस्थिति में छीनी चौकी परिसर में *प्रभाग दिवस* आयोजित किया गया। जिसमे ग्रामीणजनों को प्रभाग दिवस के महत्व व उपयोगिता के विषय में महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई।वन विभाग की विभिन्न संचालित योजनाओं की विस्तारपूर्वक ग्रामीणों को जानकारियां दी गई।ग्रामीणों को क्षणिक लाभ हेतु वनों में आग न लगाने व वनाग्नि सुरक्षा में सहयोग व भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु अपील की गई। ग्रामीणों को अनावश्यक जंगलों में प्रवेश न करने हेतु व मानव वन्य जीव संघर्ष रोकथाम हेतु जागरूक किया गया। ग्रामीण जनों को बताया गया कि वन व वन्य जीव हमारी अमूल्य धरोहर है जिसे संरक्षित व संवर्धित करना हमारा दायित्व है।इस दौरान धीरज कुमार जोशी वन क्षेत्राधिकारी दोगाड़ी रेंज,इंद्रदेव विश्वकर्मा ग्राम प्रधान ग्राम पंचायत छीनी, पुष्कर दत्त भट्ट उप वन क्षेत्राधिकारी,चंद्रशेखर सकलानी उप वन क्षेत्राधिकारी, भैरव सिंह बिष्ट वन दरोगा (शारदा रेंज), बसंती देवी वन बीट अधिकारी, रवि कुमार वन बीट अधिकारी, सुमन चौहान वन बीट अधिकारी (शारदा रेंज), मो. उमर ( श्रमिक), गणेश राम, किशन चंद्र, गोविंद राम, श्यामू, अब्दुल रहीम, रुकैया, प्रेम जोशी, बिशना देवी, बसंती देवी, अभिषेक टम्टा, पुष्पा देवी आदि ग्रामीण उपस्थित रहें।