डॉ ललित मोहन रखोलिया को उधम सिंह नगर में किया गया सम्मानित

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर / टनकपुर। उपजिला अस्पताल टनकपुर में तैनात डॉ ललित मोहन रखोलिया को चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य करने पर जनपद उधमसिंहनगर में सम्मानित किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मां द्वारिका गार्डन, रुद्रपुर (उधम सिंह नगर) में आयोजित समारोह में चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए महिला एवं सामाजिक जागरूकता कल्याण समिति द्वारा सम्मानित किया गया। डॉ ललित मोहन रखोलिया रखोलिया को महिला एवं सामाजिक जागरूकता कल्याण समिति अध्यक्ष डॉ उषा नरेंद्र जैन, मीना शर्मा पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रुद्रपुर, रश्मि रस्तोगी प्रदेश मंत्री भाजपा द्वारा स्मृति चिन्ह, प्रमाण पत्र, भेंट कर सम्मानित किया गया, समारोह में डॉ रखोलिया के कार्यों की प्रशंसा की गई, समारोह मै डॉ उषा नरेंद्र जैन , रश्मि रस्तोगी, मीना शर्मा के अलावा सामाजिक कार्यकर्ता नरेंद्र जैन, उपाध्यक्ष समिति राधा सुभाष, सामाजिक कार्यकर्ता कविता रावत, सीता सुनील चौरसिया, लीलावती अधिकारी, सुधीर वंदना दास, सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश सुयाल , इशू चंद्र धारीवाल, ममता नेगी, बृहद आश्रम डायरेक्टर शशि सिंह, हरविंदर सिंह (गुरु रामदास जी सेवा ट्रस्ट उत्तराखंड) दुर्गावती यादव, डॉ असूल श्रीवास्तव, बाल कल्याण समिति सदस्य पुष्पा पानू, दीपा अधिकारी, आभा, सुरजीत, आशा शुक्ला, आदि अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।