
टनकपुर / बनबसा (चम्पावत)। पुलिस अधीक्षक चम्पावत रेखा यादव के निर्देशन में जनपद में आगजनी की घटनाओं पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। इसी क्रम में फायर सर्विस टीमों ने दो अलग-अलग स्थानों पर लगी आग पर समय रहते काबू पाकर बड़ी घटना होने से टाल दिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, फायर स्टेशन टनकपुर को शारदा बैराज रोड, टनकपुर स्थित डंपिंग जोन में कूड़े के ढेर में आग लगने तथा बनबसा क्षेत्र के बमनपुरी में एक पेड़ में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई।दोनों ही घटनाओं पर फायर सर्विस टीमों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर प्रभावी कार्रवाई की। टीमों द्वारा MFE, होज रील एवं मॉनिटर ब्रांच के माध्यम से पानी की पंपिंग कर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। फायर सर्विस की इस त्वरित एवं सतर्क कार्रवाई के चलते किसी प्रकार की जनहानि या बड़ी क्षति नहीं हुई। जिससे प्रतीत होता हैं कि जनपद पुलिस एवं फायर सर्विस आमजन की सुरक्षा के लिए लगातार मुस्तैद है।


