
टनकपुर (चम्पावत)। कैलाश मानसरोवर यात्रा के सफल एवं विधिवत समापन के उपरांत मंगलवार को शारदा पर्यटक आवास गृह में एक गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में कैलाश मानसरोवर यात्रा के दौरान विभिन्न स्तरों पर सहयोग करने वाले कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्राओं, समिति के बाल कलाकारों, टीआरसी स्टाफ एवं पत्रकारों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।समारोह में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्राओं और समिति के बाल कलाकारों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों की खूब वाहवाही बटोरी। छात्राओं की प्रस्तुतियों ने समारोह में उत्साह और उल्लास का माहौल बना दिया।इस अवसर पर सीमांत पत्रकार संगठन टनकपुर की ओर से पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर माँ पूर्णागिरि पर्यावरण संरक्षण समिति की अध्यक्ष दीपा देवी को सम्मानित किया गया। संगठन ने उनके द्वारा पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, पौधरोपण, संस्कृति संरक्षण एवं जनजागरूकता के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।समारोह की अध्यक्षता टीआरसी प्रबंधक मनोज कुमार ने की। कार्यक्रम में माँ पूर्णागिरि पर्यावरण संरक्षण समिति की अध्यक्ष दीपा देवी मुख्य अतिथि, जबकि कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की वार्डन प्रेमा ठाकुर विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। कार्यक्रम का संचालन माँ पूर्णागिरि पर्यावरण संरक्षण समिति सचिव बाबूलाल यादव ने किया।वक्ताओं ने कहा कि कैलाश मानसरोवर यात्रा जैसे महत्वपूर्ण धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन को सफल बनाने में टीआरसी कर्मियों, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्राओं तथा पत्रकारों की भूमिका सराहनीय रही है। सभी के सामूहिक सहयोग, समर्पण और सकारात्मक सहभागिता से यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर व्यवस्थाएं उपलब्ध कराने में मदद मिली।प्रबंधक मनोज कुमार ने समारोह के अंत में उपस्थित समस्त छात्राओं, टीआरसी स्टाफ, पत्रकारों एवं सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया। साथ ही भविष्य में भी इसी प्रकार सामाजिक, सांस्कृतिक एवं पर्यावरण संरक्षण के कार्यों में सहभागिता जारी रखने का संकल्प लिया ।इस दौरान माँ पूर्णागिरि पर्यावरण संरक्षण समिति अध्यक्ष दीपा देवी, कस्तूरबा गाँधी आवासीय विद्यालय की वॉर्डन प्रेमा ठाकुर, टीआरसी प्रबंधक मनोज कुमार, सीमांत पत्रकार संगठन के अध्यक्ष बाबूलाल यादव, महासचिव दिनेश खर्कवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष भुवन पाटनी, उपाध्यक्ष दीपक फुलेरा, सचिव विनय शुक्ला, मीडिया कोऑर्डिनेटर विनोद पाल, दिनेश चंद्र शास्त्री, देवेन्द्र यादव, शारदा पर्यटक आवास गृह से मनीष मेहरा, महेश आर्या, बद्री राम, सूरज कुमार, विवेक कुमार, अवनीश कुमार, महेश राम, अर्जुन राणा, सुन्दर लाल, पप्पू लाल, संदीप आर्या, सरिता देवी के अलावा यश, यामिनी, आनिया, रियांश, गीतांजलि, दिया, महक, सौरभ, आकृति, भावना सहित छात्रावास की तमाम छात्राएं उपस्थित रही।


