चम्पावत के ‘मादली’ क्षेत्र में नशा हटाओ-जीवन बचाओ द्वारा चलाई गई पारिवारिक मुहिम

खबर शेयर करें 👉

चम्पावत। बच्चों तथा परिवार के परिवेश को नशे के कुचक्र से दूर रखने का किया आह्वान किया गया । संयोजक प्रवक्ता सामश्रवा आर्य तथा भुवन चन्द्र पाण्डेय के नेतृत्व में मौजूद परिवारी जनों ने लिया बच्चों को सामाजिक बुराई से दूर रखने का संकल्प। शिक्षक आर्य ने *’परिवार प्राथमिकता, नशा नहीं।’* विषय पर प्रेरित कर कहा कि कोई भी अहितकारी सामाजिक बुराई और बुरी आदत हमें, परिवार से अलग कर देती है। परिवार में बीड़ी, तम्बाकू, गुटखा, सिगरेट व शराब जैसे *असेवनीय सामाजिक बुराइयाँ बच्चों तथा बूढ़ों के केंद्रीय तंत्रिका तंत्र अर्थात् सेंट्रल नर्वस सिस्टम को जल्दी प्रभावित कर देता है।* जिससे वह मस्तिष्क व अन्य विभिन्न अंग-प्रत्यंगों को प्रभावित कर उनके संतुलन को बिगाड़ सकता है तथा श्वसनतंत्र और पाचनतंत्र में दिक्कत कर बच्चों व बूढ़ों को बीमार कर लाचारी पर ला छोड़ता है। इसीलिए हम परिवार को प्राथमिकता दें, नशे को नहीं। क्योंकि *परिवार ही साथ देगा नशा नहीं।* इस मुहिम में नारदी पांडेय, भुवनेश्वरी पांडेय, कमला पांडेय, ममता पांडेय, तनुजा पांडेय, राधिका, हिमांशु, मनोज, अनिरुद्ध, विकास व दीपक पांडेय आदि ने साथ दिया।