निशुल्क नागरिक पुस्तकालय अभियान: 13 छात्रों का चयन, सम्मान समारोह आयोजित

खबर शेयर करें 👉


टनकपुर/चम्पावत, 8 मार्च 2026 (रविवार)।
निशुल्क नागरिक पुस्तकालय अभियान के तहत 13 छात्रों के विभिन्न सरकारी पदों पर चयन होने पर नागरिक निःशुल्क पुस्तकालय समिति की ओर से एक सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर चयनित सभी छात्रों का मुंह मीठा कराकर उन्हें सम्मानित किया गया।
जानकारी के अनुसार 12 छात्रों का चयन उत्तराखण्ड पुलिस कांस्टेबल पद पर हुआ है, जबकि एक छात्र का चयन सिंचाई विभाग में कनिष्ठ सहायक पद पर हुआ है।
उत्तराखण्ड पुलिस कांस्टेबल पद पर चयनित छात्रों में सौरभ नेगी, आकाश कुमार, गिरीश सिंह बोरा, विशाल कुमार, सागर कालोनी, मोहित जोशी, सागर कुमार, अभिषेक कुमार, मदन सिंह मेहरा, संजय सिंह सावंत, शुभम कुमार और पंकज बोरा शामिल हैं। वहीं साहिल प्रसाद का चयन सिंचाई विभाग में कनिष्ठ सहायक पद पर हुआ है।
नागरिक निःशुल्क पुस्तकालय अभियान के जिला समन्वयक अनिल चौधरी ‘पिंकी’ ने कहा कि उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक पुष्कर सिंह धामी द्वारा लागू किए गए नकल विरोधी कानून का सकारात्मक परिणाम अब देखने को मिल रहा है। मेहनत करने वाले युवाओं को पारदर्शी तरीके से सरकारी नौकरियों में चयन का अवसर मिल रहा है। उन्होंने निःशुल्क पुस्तकालय समिति की ओर से मुख्यमंत्री का आभार भी व्यक्त किया।
छात्रों के चयन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित नागरिक पुस्तकालय अभियान के संरक्षक राज भट्ट (CO, Elara Capital London), जिला समन्वयक अनिल चौधरी, मेघराज देवपा, नरेंद्र लडवाल, हर्षवर्धन रावत, हंसराज देवपा, रवि कुमार, रोहिताश अग्रवाल, अमित जोशी, दरबान सिंह मेहर, धीरज मोनी, भुवन सिंह कठायत, रिपुदमन सिंह तड़ागी, क्षितिज वर्मा, राकेश जोशी और डॉ. विनोद जोशी सहित अनेक लोगों ने चयनित छात्रों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।