
बनबसा (चम्पावत)। देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले प्रदेशव्यापी हड़ताल के पाँचवें चरण के अंतर्गत बुधवार को नगर पंचायत बनबसा कार्यालय में द्वितीय (सेकंड) शिफ्ट से पूर्ण कार्य बहिष्कार किया गया। सभी सफाई कर्मचारी अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में आंदोलन में शामिल हुए तथा अपनी मांगों को लेकर दृढ़ता के साथ डटे रहे।इस अवसर पर उपस्थित कर्मचारियों ने प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर एकजुटता का परिचय देते हुए स्पष्ट किया कि जब तक उनकी न्यायोचित एवं लंबित मांगों का समाधान नहीं किया जाता, तब तक आंदोलन प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार जारी रहेगा।इस दौरान ओमपाल वाल्मीकि, प्रमोद रत्नाकर (नगर अध्यक्ष), राजकिरण, नीरज, नन्हेलाल, विजय पाल, राजपाल, अमरपाल, मुकेश कुमार, राजन, सानू, कमलेश, सोनू, मिथिलेश, सोनी, नीलम, रजनी, लक्ष्मी, अभिषेक एवं शिवम राजा सहित सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।


