
बनबसा (चम्पावत)। प्रदेशव्यापी हड़ताल के पाँचवें चरण के अंतर्गत गुरूवार को नगर पंचायत बनबसा कार्यालय में दूसरी पाली मे पूर्ण कार्यबहिष्कार किया गया। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर सभी सफाई कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में एकजुट होकर आंदोलन में सहभागिता की तथा अपनी मांगों के प्रति दृढ़ संकल्प व्यक्त किया।इस दौरान कर्मचारियों ने कहा कि उनकी न्यायोचित एवं लंबित मांगों का शीघ्र समाधान किया जाना आवश्यक है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगों का सकारात्मक समाधान नहीं होता, तब तक प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार आंदोलन एवं कार्यबहिष्कार जारी रहेगा।इस दौरान ओमपाल वाल्मीकि, प्रमोद रत्नाकर (नगर अध्यक्ष), राजकिरण, नीरज, नन्हेलाल, विजय पाल, राजपाल, अमरपाल, मुकेश कुमार, राजन, सानू, कमलेश, सोनू, मिथिलेश, सोनी, नीलम, रजनी, लक्ष्मी, अभिषेक एवं शिवम राजा सहित सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।


