टनकपुर में जिलाधिकारी मनीष कुमार की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में सैकड़ो लोगों ने दर्ज की फरियाद, अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही हुआ समाधान

खबर शेयर करें 👉

टनकपुर (चम्पावत)। सीमान्त जनपद चम्पावत के तहसील श्री पूर्णागिरि (टनकपुर) में जिलाधिकारी मनीष कुमार की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में लगभग 100 फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं, जिनमें अधिकांश का मौके पर ही समाधान किया गया।
भजनपुर में खतरा बने पेड़ों पर वन विभाग को शीघ्र कटान के निर्देश दिए गए, जबकि नौलापानी में गैस आपूर्ति, छीनीगोठ में पुलिया निर्माण और लंबित पुरस्कार धनराशि के भुगतान को प्राथमिकता से निस्तारित करने के आदेश दिए गए।
टनकपुर में नालियों की सफाई व पेयजल शिकायत पर नगर पालिका को सख्त निर्देश दिए गए। पानी की गुणवत्ता की शिकायत पर मौके पर जांच कराई गई, जो मानकों के अनुरूप पाई गई, फिर भी नियमित परीक्षण के निर्देश दिए गए।
इसके अलावा सोलर लाइट, आयुष्मान कार्ड, बिजली, गृहकर और संपर्क मार्ग से जुड़ी शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए गए।
डीएम ने स्पष्ट किया कि जनसमस्याओं के समाधान में लापरवाही किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।