कुमाऊं के जनप्रतिनिधियों का बढ़ा मान, ग्राम प्रधाब संगठन में मिली अहम जिम्मेदारी

खबर शेयर करें 👉

टनकपुर/चम्पावत। उत्तराखंड ग्राम प्रधान संगठन में कुमाऊं क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिलने पर क्षेत्र में खुशी की लहर है। संगठन में इंद्रदेव विश्वकर्मा को कुमाऊं महामंत्री तथा भजनपुर की ग्राम प्रधान शांति देवी को प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।इस अवसर पर दोनों पदाधिकारियों को सम्मानित करते हुए शुभकामनाएं दी गईं। वक्ताओं ने विश्वास जताया कि नवमनोनीत पदाधिकारी ग्राम प्रधानों की समस्याओं को मजबूती से उठाते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का कार्य करेंगे।क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक संगठनों ने भी दोनों को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की है।