नई रोशनी” अभियान के तहत मनिहार गोठ में विधिक साक्षरता एवं नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित

खबर शेयर करें 👉

टनकपुर (चम्पावत)। माननीय सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चम्पावत के निर्देशानुसार सोमवार को ग्राम मनिहार गोठ में प्लान ऑफ एक्शन माह अगस्त के अंतर्गत “नई रोशनी” अभियान के तहत विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर निरंजना हेल्थ केयर, कंजाबाग रोड खटीमा के सहयोग से निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर भी आयोजित किया गया।शिविर में ग्रामीणों को अधिकार मित्रों द्वारा दिव्यांगजनों के अधिकारों एवं उन्हें मिलने वाली विभिन्न सरकारी सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान दिव्यांग पेंशन, भत्ते, आवश्यक सहायक उपकरण, कृत्रिम अंग तथा अन्य कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जागरूक किया गया। साथ ही दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया और उससे मिलने वाले लाभों की भी जानकारी प्रदान की गई।नेत्र परीक्षण शिविर में विशेषज्ञों द्वारा ग्रामीणों की आंखों की जांच की गई तथा उन्हें नेत्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए आवश्यक चिकित्सीय परामर्श दिया गया। अधिकार मित्रों ने शिविर में आए लोगों की जांच एवं पंजीकरण में भी सक्रिय सहयोग किया।शिविर में अधिकार मित्र शमशाद बानो, सोनी सिंह, प्रियंका पचौली एवं सुनील कुमार ने प्रतिभाग कर ग्रामीणों को विधिक एवं सामाजिक अधिकारों के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।