
बनबसा (चम्पावत)। रविवार को स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में आम नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किये जाने एवं स्वच्छता के महत्व को समझाने हेतु नगर पंचायत बनबसा क्षेत्रान्तर्गत विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। विशेष स्वच्छता कार्यक्रम का शुभारम्भ नगर पंचायत अध्यक्ष रेखा देवी द्वारा किया गया, जिसमें सर्वप्रथम नगर पंचायत बनबसा कार्यालय परिसर की सफाई की गई तत्पश्चात वृहद सफाई अभियान चलाते हुऐ नगर पंचायत से वार्ड संख्या-5 में पुरानी आगनबाड़ी परिसर तक सफाई कार्य एवं कूड़े का एकत्रीकरण किया गया तत्पश्चात वार्ड नं0-4 में अति० प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज बनबसा तक सफाई कार्य कर कूड़ा एकत्रीकरण किया गया। कार्यक्रम में नगर पंचायत बनबसा अध्यक्ष रेखा देवी, अधिशासी अधिकारी दीपक चन्द्र बुढलाकोटी, कर्मचारीगण जगदीश जोशी, भूपेन्द्र तिवारी, प्रकाश चन्द, योगेश बेलवाल, पंकज चौड़ाकोटी, कुसुम देउपा, नीतू पन्त, गिरीश कापड़ी, विनोद चन्द के साथ पैरा लीगल वॉलिन्टियर अर्जुन सिंह, दीपा देवी, प्रकाश चन्द्र, प्रियंका पचौली, रीता कनौजिया, हरिप्रिया जोशी, पर्यावरण सुपरवाईजर ओमपाल, प्रमोद के साथ-साथ समस्त पर्यावरण मित्र उपस्थित रहे।


