
टनकपुर (चम्पावत)।माँ पूर्णागिरि धाम आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए एक बड़ी सौगात देते हुए टनकपुर के ककराली गेट से माँ पूर्णागिरि धाम तक 23.25 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले विद्युतीकरण कार्य का विधिवत शुभारम्भ किया गया।इस महत्वाकांक्षी परियोजना के पूर्ण होने के बाद माँ पूर्णागिरि धाम तक का पूरा मार्ग और मंदिर क्षेत्र वर्षभर आधुनिक विद्युत व्यवस्था से रोशन रहेगा। इससे श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं में उल्लेखनीय वृद्धि होगी तथा धार्मिक पर्यटन को भी नया आयाम मिलेगा।कार्यक्रम में मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के प्रतिनिधि, विद्युत विभाग के अधिकारी, दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री, स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्राम प्रधान, क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह परियोजना माँ पूर्णागिरि धाम के विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।स्थानीय लोगों ने कहा कि वर्षों से इस महत्वपूर्ण मार्ग पर बेहतर विद्युत व्यवस्था की मांग की जा रही थी, जो अब मुख्यमंत्री के प्रयासों से धरातल पर उतर रही है। परियोजना पूरी होने के बाद माँ पूर्णागिरि धाम वर्षभर रोशनी से जगमगाएगा और श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुविधाजनक यात्रा का लाभ मिलेगा।इस दौरान दर्जा राज्य मंत्री सुभाष बगौली, श्याम नारायण पांडे, मनोज कालाकोटी, हेमा जोशी, किरन देवी, विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार, प्रकाश तिवारी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष पुष्पा विश्वकर्मा, मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के नोडल अधिकारी केदार सिंह बृजवाल, प्रशासनिक अधिकारी राजपाल चौहान, भाजपा जिला महामंत्री पूरन सिंह मेहरा, पूर्णागिरि मेला समिति अध्यक्ष किशन तिवारी, मंडल अध्यक्ष तुलसी कुंवर के अलावा उत्तराखण्ड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड की ओर से अधीक्षण अभियंता श्री डी.के. जोशी, अधिशासी अभियंता विजय कुमार सकारिया, उपखंड अधिकारी एम.एस. बृजवाल एवं जूनियर इंजीनियर नरेन्द्र प्रसाद सहित पूरी विभागीय टीम, समस्त क्षेत्रीय ग्राम प्रधान एवं भारी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।


