शारदा और गोला नदी में अतिरिक्त खनन की मिली अनुमति, टनकपुर में कुल 1.63 लाख घनमीटर उपखनिज निकासी को हरी झंडी दी गई, यूनियन ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

खबर शेयर करें 👉

टनकपुर (चम्पावत)। खनन निकासी में 1.63 लाख घनमीटर की निकासी मिलने पर टनकपुर की डाउन स्ट्रीम में खनन यूनियन ने ख़ुशी का इजहार करते हुए मिष्ठान वितरण कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया, अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने कहा मुख्यमंत्री की पहल से अब इस पूरे महीने खनन कार्य हो सकेगा। गौरतलब है उत्तराखंड शासन ने चम्पावत जनपद की शारदा नदी में व नैनीताल जनपद की गौला नदी में स्वीकृत खनन लॉट में उपलब्ध उपखनिज की वास्तविक मात्रा के आकलन के बाद शेष खनन सत्र 2025-26 के लिए निकासी की अनुमति प्रदान कर दी है। अपर सचिव लक्ष्मण सिंह द्वारा जारी आदेश के अनुसार, सर्वे रिपोर्ट और संयुक्त निरीक्षण के आधार पर यह निर्णय लिया गया है।टनकपुर की शारदा नदी में स्वीकृत 3.35 लाख घनमीटर के मुकाबले 51,326 घनमीटर अवशेष और मौके पर उपलब्ध 1.12 लाख घनमीटर को जोड़ते हुए कुल 1.63 लाख घनमीटर उपखनिज निकासी को हरी झंडी दी गई है। शासन ने निर्देश दिए हैं कि शेष अवधि में खनन कार्य नियमानुसार ही किया जाए। इस संबंध में निदेशक भूतत्व एवं खनिकर्म, उत्तराखंड वन विकास निगम और संबंधित जिला खान अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश भेजे गए।गौला नदी में स्वीकृत मात्रा 43.65 लाख घनमीटर के सापेक्ष 8.65 लाख घनमीटर अवशेष के साथ मौके पर उपलब्ध 7.50 लाख घनमीटर को मिलाकर कुल 16.15 लाख घनमीटर उपखनिज निकासी की अनुमति दी गई है।यह भी पढ़ें 👉 बड़ी खबर (देहरादून) जागेश्वर धाम को भी रोपवे परियोजना में किया जाए शामिल: मुख्य सचिवइस तरह खनन लक्ष्य बढ़ने से अब जून के दूसरे पखवाड़े में गौला नदी में खनन मानसून सत्र से पहले ही समाप्त हो सकेगा ।।