टनकपुर में सफाई कर्मचारियों का क्रमिक अनशन जारी, सात सूत्रीय मांगों पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

खबर शेयर करें 👉


टनकपुर (चम्पावत)। देव भूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ, शाखा टनकपुर का सात सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेश सरकार के विरोध में क्रमिक अनशन बुधवार को भी जारी रहा।
आज बुधवार को क्रमिक अनशन पर शाखा महामंत्री सुनील वाल्मीकि एवं शाखा उपाध्यक्ष विनोद वाल्मीकि बैठे। इस दौरान कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों के शीघ्र समाधान की मांग करते हुए सरकार से सकारात्मक पहल करने की अपील की।
संघ पदाधिकारियों ने कहा कि जब तक उनकी सात सूत्रीय मांगों का समाधान नहीं किया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। कर्मचारियों ने सरकार से जल्द वार्ता कर समस्याओं का समाधान निकालने की मांग की।