
बनबसा / खटीमा। रविवार को श्री राधा शरणम् सेवा समिति द्वारा खटीमा स्थित अनाथालय में जाकर बच्चों के साथ राधा नाम कीर्तन एवं हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। जिसमें समिति के सदस्यों द्वारा बच्चों को प्रसाद वितरण कर नाम की महिमा के बारे में भी बताया गया। श्री राधा शरणम् सेवा समिति प्रमुख भजन प्रवाहक कपिल भार्गव द्वारा बच्चों से नाम को जीवन का आधार बनाने को कहा गया भार्गव ने अपने संदेश में कहा कि ईश्वर से कोई भी एक रिश्ता बनाओ भले भाई का पिता का माता का या मित्र का उस रिश्ते से ईश्वर सदा आपके पास रहेगा सांसारिक रिश्ते विश्वास तोड़ सकते है मगर ये रिश्ता अंतिम साँस तक साथ रहकर सदा सदमार्ग की ओर लेके जायेगा। श्री राधा शरणम् सेवा समिति द्वारा समय समय पर समाज से वंचित लोगों के बीच जाकर नाम से जुड़ने का प्रयास किया जाता है आने वाले समय में और भी ऐसे लोग जो समाज से कट चुके है और जिनके पास कोई सहारा नहीं है उन सब लोगों को राधा नाम के साथ जोड़कर जीवन सफल बनाने का प्रयास किया जाता रहेगा। समिति के सदस्य मनदीप प्रजापति, तरूण कुमार, बिंदु बत्रा भी उपस्थित रहे।


