
टनकपुर। भारतीय जनता पार्टी मंडल टनकपुर कार्यालय में आज उत्तराखंड खेल परिषद के उपाध्यक्ष एवं दर्जा राज्य मंत्री मोहन पाठक के आगमन पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष तुलसी कुंवर ने की।इस अवसर पर नवमनोनीत सभासद धर्मपाल, निगम गुप्ता, मुकेश साहू, रीता कलखुड़िया तथा नव नियुक्त गौ सेवा समिति के सदस्य हरीश हैसियत का भी भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा फूलमालाओं से स्वागत एवं सम्मान किया गया।कार्यक्रम में वक्ताओं ने सभी मनोनीत पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए जनसेवा के प्रति समर्पित होकर कार्य करने का आह्वान किया। साथ ही संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का संकल्प भी दोहराया गया।इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता रोहिताश अग्रवाल, शिवराज सिंह कठायत, जिला महामंत्री पूरन मेहरा, दर्जा मंत्री मनोज कालाकोटी, हेमा जोशी, किरण देवी, मंडल महामंत्री कुमुद जोशी, हरीश कलोनी, राम सिंह धोनी, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष कमल गिरी, सुनीता कुंवर, मंजू बोरा, बबीता पांडे, गिरीश शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


