टनकपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, एक ही दिन में तीन तस्कर शराब और स्मैक संग गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉


टनकपुर (चम्पावत)। पुलिस कप्तान रेखा यादव के निर्देशानुसार जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत चंपावत पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। जिसके फलस्वरुप कोतवाली पुलिस को रविवार के दिन बड़ी कामयाबी हासिल हुई। पुलिस टीम ने क्षेत्राधिकारी वंदना वर्मा के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक चेतन रावत के नेतृत्व में एक ही दिन में तीन अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए तीन अभियुक्तों को अवैध मादक पदार्थों के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध कोतवाली टनकपुर में संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस टीम ने 26 वर्षीय अमन कुमार पुत्र प्रेमपाल निवासी आर्मी कैंट, मकान नंबर 76/60, बनबसा वर्तमान पता नई बस्ती वार्ड नं0 5 टनकपुर के कब्जे से 52 पाउच माल्टा मार्का देसी शराब, 59 वर्षीय बनवारी लाल पुत्र स्व. पूरनलाल निवासी वार्ड नंबर 3, बंगाली कॉलोनी टनकपुर के कब्जे से 10 क्वार्टर करनाली डीलक्स नेपाली शराब और समीम पुत्र सलीम निवासी वार्ड नंबर 7, मोहल्ला इमली पड़ाव, टनकपुर के कब्जे से 4.61 ग्राम अवैध स्मैक बरामद कर गिरफ्तार किया। जिनके विरुद्ध उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया जा रहा हैं।
पुलिस टीम में चेतन रावत प्रभारी निरीक्षक, पूरन तोमर, वरिष्ठ उपनिरीक्षक, तेज कुमार उपनिरीक्षक, जितेंद्र बिष्ट उपनिरीक्षक, रविचंद्र जोशी अपर उप निरीक्षक, हेड कांस्टेबल रामलाल, हेड कांस्टेबल विनोद राणा, हेड कांस्टेबल कमल कुमार, कांस्टेबल हितेंद्र वर्मा, कांस्टेबल अजय कुमार और कांस्टेबल साजिद हुसैन मौजूद रहे।